मधुबनी में 170 योजनाओं का आज होगा शिलान्यास
मधुबनी के नगर विकास मंत्री जिबेश कुमार 8 जून को 170 योजनाओं का शिलान्यास और 10 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन नगर निगम के विवाह भवन में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा मेयर अरुण राय और...

मधुबनी। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिबेश कुमार 8 जून को 170 योजनाओं का शिलान्यास व 10 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन नगर निगम के विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री के द्वारा शिलान्यास के साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रारंभ हो जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर नगर निगम स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मेयर अरुण राय और नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंच निर्माण,दर्शक दीर्घा की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा तकनीकी तैयारी की बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के समय नगर प्रबंधक राजमणि कुमार गुप्ता, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, कनीय अभियंता जय प्रकाश समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मी थे। इस दौरान मनीष कुमार सिंह, विमल जायसवाल, धर्मवीर प्रसाद, बद्री प्रसाद राय, जमील अंसारी, अरुण कुमार, प्रकाश पूर्वे व अन्य मौजूद थे। अपग्रेड हुए क्षेत्रों को लेकर हो सकती है ठोस पहल मेयर अरुण राय ने जानकारी दी कि मंत्री के इस दौरे के दौरान शहर के समग्र विकास के लिए कई घोषणाएं भी संभव हैं। इससे न सिर्फ मधुबनी नगर निगम की कार्यशैली को गति मिलेगी, बल्कि हाल ही में अपग्रेड हुए निगम को विकसित और संसाधनयुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल भी होगी। मधुबनी निगम को अतिरिक्त राशि, संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की संभावना है। दिये गये जरूरी निर्देश नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंच निर्माण, साफ-सफाई, सुरक्षा और जनसुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।