Pantoon Bridge Collapses in Banda Due to Storm Cutting Off Access to Over 50 Villages आंधी से यमुना में पांटून पुल टूटा और पीपे बहे, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsPantoon Bridge Collapses in Banda Due to Storm Cutting Off Access to Over 50 Villages

आंधी से यमुना में पांटून पुल टूटा और पीपे बहे

Banda News - बांदा। संवाददाता पैलानी में यमुना नदी में बना पांटून पुल आंधी में टूट गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSat, 31 May 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
आंधी से यमुना में पांटून पुल टूटा और पीपे बहे

बांदा। संवाददाता पैलानी में यमुना नदी में बना पांटून पुल आंधी में टूट गया। उसके पीपे अलग होकर बह गए। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त पुल पर आवागमन था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुल बहने से बांदा में पैलानी तहसील क्षेत्र और फतेहपुर के 50 अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पैलानी तहसील के ब्लॉक जसपुरा गलौली और फतेहपुर जनपद सीमा में बारा के बीच आवागमन को यमुना नदी में पांटून पुल बना है। इस पीपा पुल से दोनों जनपद के करीब 50 गांवों के लोगों इधर से उधर आते-जाते हैं। मरम्मत कार्य न होने से पीपा पुल क्षतिग्रस्त था।

गत दिनों आंधी में पुल के दो पटरे उड़ गए थे। हो-हल्ला मचने पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार से कहकर खानापूरी करा पटरे सही करवाए, जिससे आवागामन शुरू हुआ। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे आंधी में पांटून पुल टूट गया। उसके पीपे अलग होकर यमुना नदी में बह गए। जिस वक्त यह हादसा हुआ। उस वक्त पुल पर राहगीर थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, पुल मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार से कई बार फरियाद की गई। न तो विभाग ने ध्यान दिया, न ही ठेकेदार ही मरम्मत कार्य के लिए आगे आया। पुल खस्ताहाल होता गया। शनिवार को पुल टूट गया और पीपे अलग हो गए। मांग की जल्द से जल्द पुल को सही कराया जाए। यही एक मात्र पुल क्षेत्र में है, जिससे पड़ोसी जनपद में आवागमन होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।