फतेहपुर में विदाई के समय दूल्हा बेहोश, अस्पताल ले जाते समय मौत
Fatehpur News - फतेहपुर में एक शादी के दौरान दूल्हा मोनू गौतम बेहोश होकर गिर गया। शादी की सभी रश्में पूरी हो चुकी थीं और विदाई की तैयारी चल रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसकी...
फतेहपुर, संवाददाता। शादी की सारी रश्में लगभग पूरी हो चुकी थी। दुल्हन के विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। कानपुर ले जाते वक्त बीच रास्ते दूल्हे की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजन रो रोकर बेहाल हैं। औंग थाना के छिवली गांव निवासी सुरेश कुमार गौतम की बेटी संजना की शादी रविवार को थी। बारात कानपुर के नौबस्ता से आई थी। दूल्हा मोनू गौतम पुत्र श्यामसुंदर गाजे बाजे के साथ बारात लेकर रविवार देर शाम छिवली पहुंचा था। बारात की रश्में शुरु हुई।
डीजे रोडलाइट के साथ आगवानी हुई। जयमाल हुए, भोर पहर मंडप के नीचे भांवरे पड़ी, विवाह संपन्न हुआ। सोमवार सुबह कलेवा के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। सब कुछ सामान्य था। दुल्हन गाड़ी में आकर बैठ भी गई। इसी दौरान अचानक दूल्हा मोनू बेहोश होकर गिर पड़ा। लोग उसको उठाने के लिए दौड़ पड़े। औंग कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। संजना के भाई जितेंद्र ने बताया कि अचानक दूल्हा मोनू बेहोश हुआ फिर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे के बाद बहन की विदाई नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।