Tragic Suicide of 32-Year-Old Man After Dispute with Wife in Firozabad फोन पर पत्नी से विवाद, पति ने लगाई फांसी, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Suicide of 32-Year-Old Man After Dispute with Wife in Firozabad

फोन पर पत्नी से विवाद, पति ने लगाई फांसी

Firozabad News - फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय गौरव, जो ट्रक चालक था, की पत्नी और बच्चे मायके गए थे। गौरव की पत्नी से वीडियो कॉल पर बात...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSat, 14 June 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
फोन पर पत्नी से विवाद, पति ने लगाई फांसी

फिरोजाबाद, थाना मटसेना क्षेत्र में शुक्रवार की रात फोन पर पत्नी से विवाद होने पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सड़ामई निवासी 32 वर्षीय गौरव पुत्र बबलू ट्रक चालक था। वह ट्रक लेकर सामान उतारने के लिए बाहर चला गया। उसके पीछे तीन चार दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। पत्नी का मायका मैनपुरी के थाना ओरछा के गांव नगला कंचन में है। गौरव शुक्रवार को लौट कर घर आया तो घर पर उसे पत्नी नहीं मिली। परिजनों ने बताया उसकी पत्नी मायके चली गई है।

परिजनों की मानें तो उसने फोन से वीडियो कॉल पर पत्नी से बात की। फोन पर बातचीत में ही किसी बात पर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से तड़का भड़की हो गई। इसके चलते गौरव ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब सुबह शनिवार को वह सोकर नहीं जागा। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी पर लटक रहा था। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने पुलिस को उसकी जानकारी दी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने परिजनो से पूछताछ की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।