BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Development Initiatives मांडा को विकसित करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Development Initiatives

मांडा को विकसित करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं

Gangapar News - मांडा। भाजपा द्वारा आयोजित मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 14 June 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
मांडा को विकसित करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं

भाजपा द्वारा आयोजित मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के संकल्प और 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मांडा मंडल के कार्यशाला में भाजपा नेता योगेश शुक्ल मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र सरकार और पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी साझा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए 11 संकल्प रखे हैं, जिससे विकसित भारत को साकार बनाने में हम लोग भारत को विकसित देश बना सकते हैं, कर्तव्य बोध, समावेशी विकास, शून्य भ्रष्टाचार, कानून के शासन का सम्मान, गुलामी के मानसिकता से मुक्ति, संविधान का सम्मान, आरक्षण की सुरक्षा, महिला नेतृत्व का विकास, राज्य से राष्ट्र का विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे संकल्प से हम देश को विकसित करने में सफल होंगे।

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश विकसित करना होगा और उत्तर प्रदेश विकसित करने के लिए प्रयागराज को विकसित करना होगा और प्रयागराज को विकसित करने के लिए मांडा को विकसित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की जरूरत है। पूर्व जिला मंत्री मांडवी शरण द्विवेदी व पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने एक एक सत्र पर अपने विचार रखे। आयोजित मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि सुरेश सिंह, राजेश्वरी तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, लीलावती गुप्ता मंडल अध्यक्ष मांडा, राम बली मौर्य, अमरेश मिश्रा पप्पू, सुख लाल कुशवाहा, रविन्द्र शुक्ल, हरि कांत पाण्डेय, प्यारे लाल मिश्र, उर्मिला पटेल, राजू सर्राफ, अमरेंद्र प्रताप सिंह, केशव बिंद, चंद्रिका बिंद, कृपाशंकर मिश्र, घनश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।