Celebration of Lord Parshuram Jayanti at Lal Bahadur Shastri Inter College ज्ञान, शक्ति और साहस के रूप में जाने जाते हैं भगवान परशुराम, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti at Lal Bahadur Shastri Inter College

ज्ञान, शक्ति और साहस के रूप में जाने जाते हैं भगवान परशुराम

Gangapar News - ज्ञान,शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुरामःसंतोष करछना।क्षेत्र के भड़ेवरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज धरवारा में मंगलवार को भगवान परशुराम की

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 30 April 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
ज्ञान, शक्ति और साहस के रूप में जाने जाते हैं भगवान परशुराम

करछना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भड़ेवरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डा.संतोष कुमार शुक्ल सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्दा सुमन अर्पित करते हुए उन्हे याद किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं। भगवान परशुराम शस्त्र विद्या में निपुण तथा शक्ति, शौर्य और साहस के प्रतीक रहे। दुनिया हमेशा शक्ति संपन्न और पुरुषार्थी व्यक्ति का सम्मान करती है। इसलिए हमें भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

कार्यक्रम में अशोक कुमार मिश्र, योगेंद्र राम, रमेश चंद्र, शांति प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल भारती, डा.हरिनाथ भारती, रवि कुमार, सुरेश सिंह, राजेश कुमार, अरुण प्रकाश, राजेश कुमार पटेल, सीमा सिंह, अयोध्या प्रसाद, क्षितीश तिवारी, संतोष शुक्ल, रामेश्वर सिंह, वेदेश दत्त पांडेय, सूर्यबली, नितिन, अनूप, सुशील, लालचंद, आशीष आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।