मेजा ऊर्जा निगम में हो रहा श्री अन्न का उपयोग
Gangapar News - मेजा उर्जा निगम में कार्यरत सीआईएसएफ के 160 जवान भोजन में कर रहे श्री अन्न का उपयोग मेजा। मेजा उर्जा निगम के कार्यरत 160 केन्द्रीय औद्यौगिक बल के जवान

मेजा ऊर्जा निगम में कार्यरत 160 केंद्रीय औद्योगिक बल के जवान अपने भोजन में श्री अन्न से बने खाद्य पदार्थो का उपयोग कर रहे हैं। सीआईएसएफ के विजिलेंस अधिकारी आरपी सिंह व राकेश कुमार पारिख ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 में अंतर्राष्टीय श्री अन्न वर्ष घोषित किया गया। यह भारत देश के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। इसके बाद गृह मंत्रालय वित्तीय वर्ष 2023 व 24 के लिए सभी केन्द्रीय सशस्त्र बलों के दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने का आदेश दे दिया। उसी समय से आहार में तीस फीसदी श्री अन्न का उपयोग किया जाने लगा।
जवानों को श्री अन्न के लाभों के बारे में लगातार जानकारी दी जाती है। सभी अपने घरों में श्री अन्न आधारित व्यंजन का उपभोग करें। इस पर बराबर बातचीत होती रहती है। बताया कि श्री अन्न में स्वाद व संस्कृत का संगम है। इस पर एक पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है। जिसमें श्री अन्न को खाने से शरीर को क्या फायदे हैं, इसके द्वारा कौन-कौन से व्यंजन तैयार किए जाते हैं, सारी जानकारियां दी गई हैं। श्री अन्न के बारे में विशेषज्ञों और डाक्टरों द्वारा 662 व्याख्यानों के साथ एक हजार एक सौ दस सेमिनार का कार्यशाला आयोजित किया जा चुका है। कई जगह प्रदर्शनी के माध्यम से श्री अन्न के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। श्री अन्न पैदा करने में किसानों को लागत भी कम आती है, इसमें कीटनाशक दवाओं का उपयोग नहीं किया जाता। पूरी तरह पौष्टिक आहार है। जवान निरोज्ञ व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहे, इसे देखते हुए, इस अन्न का उपयोग अधिक से अधिक कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।