Heatwave Crisis Temperatures Soar Above 44 C Monsoon Relief Expected Soon भीषण गर्मी और लू का कहर बरकरार, कल से बारिश के आसार, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsHeatwave Crisis Temperatures Soar Above 44 C Monsoon Relief Expected Soon

भीषण गर्मी और लू का कहर बरकरार, कल से बारिश के आसार

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों तेज गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है। अधिकतम

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 14 June 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी और लू का कहर बरकरार, कल से बारिश के आसार

इन दिनों तेज गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मुंबई होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंच चुकी है। उत्तर-पूर्व राजस्थान से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फ लाइन फैली हुई है। यह टर्फ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर है।

मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने बताया कि मौसम में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है। अगले तीन दिनों में प्रयागराज के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। तीन दिनों तक आंधी आने की संभावना काफी अधिक है, हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। आर्द्रता अधिक रहने के कारण उमस का सामना करना पड़ेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। मानसून आने से पूर्व के मौसम के बदलाव की वजह से है। 16 जून के बाद गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 17 और 18 जून को मानसून पूर्व की वर्षा हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।