पर्यावरण संरक्षण के संकल्प में इफको की सामाजिक भागीदारी अहम
Gangapar News - बाबूगंज। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प में इफको की भूमिका केवल एक औद्योगिक इकाई तक सीमित
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प में इफको की भूमिका केवल एक औद्योगिक इकाई तक सीमित नहीं है। बल्कि हम एक सामाजिक भागीदार के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह रन फॉर एनवायरनमेंट की दिशा में एक मजबूत संदेश है। यह बातें रविवार को इफको में पर्यावरण सप्ताह पर आयोजित स्वच्छता दौड़ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए इफको के कार्यकारी निदेशक संजय वैश्य ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण विभाग के उमेश कुमार ने कहा कि इफको फूलपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता और समुदाय के सहयोग से स्थायी विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है।
इस दौरान इफको घीयानगर के गेट नंबर चार से कर्मचारी अधिकारियों बच्चों ने धरती बचाओ, पेड़ लगाओ, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे नारों के साथ दौड़ में भाग लिया। जिसमे जनसंपर्क अधिकारी एवं महामंत्री अधिकारी संघ स्वयं प्रकाश,इफको कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज पांडेय,एपी राजेन्द्रन वरिष्ठ महाप्रबंधक (नैनो), पीके. पटेल रत्नेश कुमार, एके. गुप्ता, मनोज कुमार,विवेक यादव,सुरेश यादव के साथ महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया। दौड़ के पश्चात सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, पौधे एवं पर्यावरण संबंधी उपहार वितरित किए गए। साथ ही घियानगर परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।