चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, प्रधान समेत पुत्र-भतीजा घायल
Bulandsehar News - गुलावठी गांव में चन्दगीराम ने अपने भाई ग्राम प्रधान कुलदीप बिधूड़ी पर जान से मारने की नीयत से हमले का आरोप लगाया है। कुलदीप, उसके पुत्र और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के पीछे चुनावी...

गुलावठी। गुलावठी ग्राम बरमदपुर निवासी चन्दगीराम पुत्र जगत सिंह ने कुछ लोगो पर उसके भाई ग्राम प्रधान कुलदीप बिधूड़ी एवं उसके भाई पुत्र और भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में कुलदीप बिधूड़ी व उसका पुत्र और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप बिधूड़ी ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया, जिसमें वह बाल बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान कुलदीप बिधूड़ी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थाने में दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान कुलदीप बिधूड़ी ने बताया कि विपक्षी रणवीर पुत्र भगवान सिह सामने विगत दिनो चुनाव लडे़ थे।
विपक्षी रणवीर गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराने को लेकर टिप्पणी करता रहता था। कुलदीप ने बताया कि रविवार को वह बेटे आर्यन व कृष के साथ खेत में पानी लगा रहा था। तभी रणवीर ने आकर खेत का पानी काट लिया, और उसने कहा कि तू बहुत बड़ा प्रधान बनता है, तुझे आज सबक सिखा दूंगा। तुझे चुनाव लड़ने के लिए भी मना किया है, लेकिन तू चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर उसने अपने लड़कों व अन्य लोगों को फोन करके मौके पर बुला लिया। कुछ ही समय के बाद सुमित व कुलदीप पुत्रगण रणवीर सिंह व उसके साथी सरवर पुत्र सरना, कंवर पुत्र सरवर और गुल्लू उर्फ अरूण पुत्र धर्मवीर, गौरव पुत्र देवेन्द्र गाड़ी में सवार होकर खेत पर आ गये। उनके हाथों में लाठी, डंडे, अवैध असलाह व तलवार थी। आरोप है उन्होंने आते ही गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके व मेरे बेटों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे हम लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। झगडे़ के दौरान उन्हें बचाने आये कर्मवीर पुत्र हरीश्चन्द्र के ऊपर भी जानलेवा हमला किया, कर्मवीर को भी काफी गम्भीर चोटें आयी हैं। आरोप है कि आरोपी कुलदीप व अरूण उर्फ गुल्लू द्वारा उन लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया गया। जिसमें वह बाल बाल बच गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।