झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, उमस से रही आफत
Gangapar News - गौहनिया में सोमवार रात हुई बारिश से गर्मी और उमस में थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिसमें अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम...

गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को दिनभर तेज गर्मी व उमस से परेशान लोगों को देर रात हुई झमाझम बारिश से गर्मी व उमस से हल्की राहत मिली। इसके बाद मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से हल्की सी राहत दिलाई है। सोमवार की पूरी रात हुई झमाझम बारिश से दिन के तापमान में भी कमी आई है। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक 5.2 एमएम बारिश हुई। इससे मंगलवार की सुबह मौसम में ठंडक थी, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर निकली तेज धूप के कारण गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल हो गए।
मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र ने बताया कि उमस के साथ तापमान लगभग अभी ऐसा ही बना रहेगा। वहीं मानसून एक सप्ताह बाद आ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 3 दिनों कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा एवं गरज एवं आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहेगी। उसके अगले 3 दिनों तक मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट है। वर्षा के साथ ही तेज आंधी की भी संभावना है। तापमान 35 डिग्री के नीचे आ सकता है। फिलहाल देर रात हुई झमाझम बारिश के कारण जहां खेतों में अभी बारिश का पानी सोख लिया है, वही बाजारों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।