Traffic Disruption on Yamunapar Highway Due to Broken High-Grade Gutter करछना-पचदेवरा मार्ग पर हाईटगेज टूटने से आवागमन बाधित, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTraffic Disruption on Yamunapar Highway Due to Broken High-Grade Gutter

करछना-पचदेवरा मार्ग पर हाईटगेज टूटने से आवागमन बाधित

Gangapar News - कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। यमुनापार के करछना पचदेवरा मार्ग पर बुधवार रात से ही हाईटगेज गाटर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 30 May 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
करछना-पचदेवरा मार्ग पर हाईटगेज टूटने से आवागमन बाधित

यमुनापार के करछना पचदेवरा मार्ग पर बुधवार रात से ही हाईटगेज गाटर टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के समाधान के प्रति मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल प्लाजा के ठेकेदार द्वारा हाईवे के अलावा पचदेवरा करछना गौहनिया मार्ग पर जबरन टोल टैक्स वसूली की जाती है। हाइटगेज गाटर लगाकर बड़ी गाड़ियों को गुजरने से पहले वसूली की जाती है साथ ही गाड़ियों को रुकवाकर रूट डाइवर्जन कर पैसा वसूला जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की वसूली में पुलिस प्रशासन की भी भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से इस समस्या का त्वरित समाधान करने एवं अवैध वसूली को रोकने की मांग की जा रही है, जिससे आवागमन बाधित न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।