Transformer Failure in Aandhi Village Causes Power Outage in Manda Region आंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब, लोग बेहाल, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTransformer Failure in Aandhi Village Causes Power Outage in Manda Region

आंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब, लोग बेहाल

Gangapar News - मांडा क्षेत्र के आंधी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को खराब हो गया। दुकानदारों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का वादा पूरा नहीं हुआ। भीषण गर्मी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 12 June 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
आंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब, लोग बेहाल

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के नेवढ़िया विद्युत् उपकेंद्र से संबंधित प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित आंधी गांव का 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार को खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद दुकानदारों ने आनलाइन व आफलाइन विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। 24 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदले जाने का सरकार का दावा यहां फेल हो गया। लोग इस भीषण गर्मी में बिजली वगैर बेहाल हैं। आपूर्ति ठप होने से आंधी चौराहे के दुकानदार सुभाष यादव, डॉ. दीपक सिंह, राजकुमार, मिथिलेश यादव, नीरज गुप्ता आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।