Amethi Resolves Land Disputes Ahead of Kharif Crop Season अमेठी-हल चलने से पहले हल हो गए वर्षों के जमीनी विवाद, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Resolves Land Disputes Ahead of Kharif Crop Season

अमेठी-हल चलने से पहले हल हो गए वर्षों के जमीनी विवाद

Gauriganj News - अमेठी में खरीफ की फसल के लिए खेतों में हल चलने से पहले जमीनी विवादों का निस्तारण किया गया है। डीएम के अभियान के तहत 517 में से 362 विवाद सुलझाए गए। विवादों को तीन श्रेणियों में बांटकर तेजी से समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजTue, 17 June 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-हल चलने से पहले हल हो गए वर्षों के जमीनी विवाद

अमेठी। खरीफ की फसल के लिए खेत में हल चलने से पहले वर्षों से लंबित पड़े जमीनी विवादों का हल हो गया है। डीएम द्वारा जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए चलाए गए अभियान का जमीनी असर जबरदस्त रहा है। 16 जून तक चले विशेष अभियान के तहत कुल 517 विवादों में से 362 मामलों को निस्तारित किया जा चुका है। अभियान की सबसे खास बात यह रही कि सभी प्रकरणों को तीन श्रेणियों ए ग्रेड, बी ग्रेड और सी ग्रेड में बांटा गया। जिससे गंभीरता के अनुसार प्राथमिकता तय कर तेजी से समाधान किया गया। ए ग्रेड के 463 मामलों में से 328, बी ग्रेड के 30 में से 18 और सी ग्रेड के 24 में से 16 मामलों का निस्तारण हुआ।

मुसाफिरखाना तहसील 144 में से 111 मामलों के निस्तारण के साथ सबसे आगे रही। जबकि तिलोई में 109 में से 97, अमेठी में 148 में से 95, और गौरीगंज में 116 में से 59 प्रकरणों का निपटारा हुआ। अभियान के दौरान कई ऐसे विवाद सुलझाए गए जो 10 से 15 वर्षों से लंबित थे और जिनमें अक्सर पारिवारिक व सामाजिक तनाव की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन ने राजस्व, पुलिस और ग्राम स्तरीय टीमों के संयुक्त सहयोग से पीड़ितों की शिकायतें सुनकर मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया। अब सुरक्षित जमीनों पर फोकस अभियान का पहला चरण काफी सफल रहा और तमाम पुराने मामलों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट कर निस्तारित किया गया। अब खरीफ की फसल के लिए किसान तैयारी में जुट गए हैं। इसलिए अभियान के तहत सुरक्षित जमीन संबंधी विवादों को निस्तारित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शमशान, कब्रिस्तान, चारागाह, खेल का मैदान, तालाब आदि मुक्त कराए जाएंगे। कोट- अभियान के अंतर्गत विवादों को चिन्हित कर मौके पर जाकर उनका निस्तारण कराया गया। अभी भी टीमें काम कर रही है। क्योंकि खरीफ का सीजन शुरू हो गया है इसलिए अब अभियान की दिशा बदली जा रही है। अब सुरक्षित जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। संजय चौहान डीएम अमेठी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।