BJP Celebrates 49th Foundation Day with Village Outreach Campaign अमेठी-घर-घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsBJP Celebrates 49th Foundation Day with Village Outreach Campaign

अमेठी-घर-घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Gauriganj News - भारतीय जनता पार्टी ने 49वें स्थापना दिवस पर मुसाफिरखाना के गुन्नौर बूथ पर गांव चलो अभियान का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं। बैठक में पार्टी का झंडा लगाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 13 April 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-घर-घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुसाफिरखाना। भारतीय जनता पार्टी के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुसाफिरखाना विकास खंड के गुन्नौर बूथ पर घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाईं। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने बूथ अध्यक्ष सुमित तिवारी के घर पार्टी का झंडा लगाकर बूथ समिति की बैठक की। इसके बाद कार्यकर्ताओं संग रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगेश सिंह सहित लाभार्थियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। श्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। जिला मंत्री प्रभात शुक्ल ने भाजपा को लोकतंत्र और संविधान का असली रक्षक बताया। आईटी सेल जिला संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन को योजनाओं का लाभ मिला है। इस मौके पर रवि सिंह, श्रीप्रकाश, विष्णु तिवारी, रामलौट, राजकुमार सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।