भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी
अररिया के बांसबाड़ी गांव में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 14 April 2025 12:26 AM

अररिया। एक संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बांसबाड़ी गांव निवासी सुहाना बतायी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।