Pradeep Singhal Reappointed as Amethi District Congress President Celebrations Ensue अमेठी-प्रदीप सिंघल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशी, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPradeep Singhal Reappointed as Amethi District Congress President Celebrations Ensue

अमेठी-प्रदीप सिंघल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशी

Gauriganj News - अमेठी में प्रदीप सिंघल को फिर से जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। सिंघल ने 2019 में पहली बार यह पद संभाला था और अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजFri, 21 March 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-प्रदीप सिंघल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशी

अमेठी। प्रदीप सिंघल को अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी का पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गोले पटाखे दगाकर खुशियां मनाई। गुरुवार की रात का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें अमेठी से प्रदीप सिंघल को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी फैल गई। देर रात से ही लोग जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बधाई देने में लग गए। जिलाध्यक्ष ने अमेठी सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा के माध्यम से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष सहित एक दूसरे को मिठाई खिलाया। वहीं ब्लॉक अध्यक्षों ने खूब गोले पटाखे फोड़े।

2019 में मिली थी जिले की कमान

प्रदीप सिंघल को पहली बार 2019 में पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए संगठन की मजबूती पर काम किया। जिसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और बड़े अंतर से अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा को जीत मिली। अब एक बार फिर से शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जाताते हुए जिले की कमान सौंपी है। प्रदीप सिंघल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना ही उनका लक्ष्य है। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।