गो माता के नाम लगाएं एक पौधा : डा. राकेश गौतम
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। एक पौधा गो माता के नाम रविवार से पौधारोपण अभियान शुरू

गाजीपुर, संवाददाता। एक पौधा गो माता के नाम रविवार से पौधारोपण अभियान शुरू हो गया। अस्थाई गो आश्रय स्थल बेलहरा, विकास खण्ड जखनिया में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार गौतम ने किया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं गो आश्रय स्थल के संचालक रुद्र प्रताप सिंह ने किसानों से गो आश्रय स्थलों पर एक पौधा गो माता के नाम लगाने का अह्वान किया। कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और गो संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में गो आश्रय स्थलों के सत्यापन के लिए नामित नोडल अधिकारी डा. शत्रुध्न किशोर, उदय भान सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।