Protest by Irrigation Workers in Gazipur Against Threatened Existence of Irrigation Department काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन , Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsProtest by Irrigation Workers in Gazipur Against Threatened Existence of Irrigation Department

काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Ghazipur News - गाजीपुर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी ने किसानों के हित में विभाग के अस्तित्व को खतरे में बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 22 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी के नेतृत्व में नलकूप खण्ड प्रथम कार्यालय पर सिंचाई कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। बालेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में हरित क्रांति के लिए स्थापित सिंचाई विभाग का अस्तित्व खतरे में है। प्रदेश के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एक जुट हो कर संघर्ष करना होगा। सिंचाई संघ प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण ने कहा कि अगर शासनादेश निरस्त नहीं होता है, तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हरे राम यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्गों के पदों को समाप्त किया जा रहा है।

यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में प्रेम शंकर राय, सुभाष सिंह, राम कुमार वर्मा, गोरख यादव, रंग नाथ यादव, प्रदीप कुमार, मनोज यादव, राजेश कुमार, राजेश राजभर, इरशाद, रमेश भारती, सूर्यकांत, मैनुद्दीन, सन्तोष गुप्ता, हरेंद्र, सुनीता, अनिल कुमार, राजेश कुमार, इंदु मिश्रा, हरेंद्र, विजय कुमार, अनिल कुमार, उमेश कुमार, गंगाधर पांडेय, तारकेश्वर, प्रभाकर, बृजेश यादव, कैश अहमद, शिव मूरत बिन्द, पवन राय आदि लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।