रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी के घर से 28 लाख की चोरी
Ghazipur News - जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के सुभाष नगर कॉलोनी में

जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के सुभाष नगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त मत्स्य अधिकारी के घर चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर 28 लाख के गहने और नगदी उठा ले गए। वह अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के दो दिन पूर्व रेवतीपुर गए थे। रविवार को घर लौटे तो घटना को देखकर आवाक हो गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहसील के सेवानिवृत्त मतस्य अधिकारी नन्द दुबे ने छह जून की सुबह लगभग 8 बजे अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नगदिलपुर रेवतीपुर गए हुए थे।
8 जून को सुबह 7 बजे जब वे अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था। हरबल्लमपुर निवासी विशाल यादव की मदद से उन्होंने दीवार के सहारे भीतर प्रवेश कर मुख्य दरवाजे की कुंडी खुलवाई। घर के अंदर पंहुचे तो कमरों की अलमारियों के ताले टूटे मिले। पूजा घर की अलमारी से दो लाख 50 हजार नकद और पत्नी की अलमारी से 45 हजार नगद तथा भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण चोरी हुए। पुत्री और पुत्र के कमरों की आलमारी भी टूटी थी। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि घर के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच कर चोरों की पहचान की जा सकती है। बताया कि वृंदावन जाने के लिए रखे करीब 2 लाख 95 हजार रुपये और पत्नी‚ पुत्रवधू और पुत्री के स्वर्ण आभूषण मुल्य लगभग 25 लाख की चोरी हुई। कुल 28 लाख रुपये की चोरी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसओजी और सर्विलांस टीम की सहायता भी ली जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।