गोरखपुर नगर निगम का हाल: नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में 77 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Gorakhpur News - नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निरीक्षण में बुधवार को नगर निगम के 77 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने सभी को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सुबह 10 बजे नगर आयुक्त ने सभी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 6 Jan 2021 09:34 PM

नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निरीक्षण में बुधवार को नगर निगम के 77 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने सभी को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
सुबह 10 बजे नगर आयुक्त ने सभी कार्यालयों से उपस्थिति पंजिका मंगा ली। ज्यादातर कर्मचारी गैर हाजिर थे। नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इससे पहले भी नगर निगम के कई कर्मचारी जांच में अनुपस्थित मिले थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।