Gangrape Suspect Shot in Leg by Police During Arrest in Gorakhpur मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप का मुख्य अरोपी आधीरात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGangrape Suspect Shot in Leg by Police During Arrest in Gorakhpur

मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप का मुख्य अरोपी आधीरात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Gorakhpur News - गोरखपुर के बेलघाट इलाके में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारी। अन्य दो आरोपियों को पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 14 June 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप का मुख्य अरोपी आधीरात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के बेलघाट इलाके में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपित को शुक्रवार की आधी रात में पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़ने गई टीम पर फायरिंग कर वह भागने का प्रयास कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा एक खोखा बरामद किया गया है। गैंगरेप के दो अन्य आरोपितों को पुलिस दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बेलघाट इलाके में 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला से बुधवार की देर शाम सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

महिला शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे शाम को नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। आरोप है कि सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर पड़ोस की एक महिला आई तो उसे देखकर आरोपित फरार हो गए। महिला पीड़िता को अपने घर ले गई और उसके घरवालों को सूचना दी। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों सोनू उर्फ गप्पा, मोहम्मद रजा उर्फ बबलू और गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से दो आरोपियों सोनू उर्फ गप्पा तथा रजा उर्फ बबलू को शुक्रवार को बेलघाट क्षेत्र के सांउखोर तटबंध के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार चल रहे शफीक खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल कलाम की तलाश में पुलिस लगी थी। इस बीच सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया लिया गया। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पुलिस उसे जेल भेजेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।