दिल्ली में छूटा यात्रियों का सामान, पांच घंटे इंतजार कर भड़के यात्री
Gorakhpur News - , रोजाना जूझ रहे यात्री -सुबह 10 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से करीब 20 यात्रियों नहीं आया सामान -तीन बजे , रोजाना जूझ रहे यात्री -सुबह 10 बजे आने व

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की दिक्कतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों की तरह शनिवार को भी इंडिगो से सुबह 10 बजे आने वाली फ्लाइट के 20 से अधिक यात्रियों का सामान दिल्ली में ही छूट गया। गोरखपुर आने पर जब यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने नाराजगी जताई और सामान उपलब्ध कराने को कहा।
इसी बीच कंपनी ने बताया कि यात्रियों का सामान सवा तीन बजे की फ्लाइट से आएगा। यह सुनते ही यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई सभी ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि जब सामान तक नहीं ला सकते हैं तो बुकिंग ही क्यों करते हैं। मजबूरन यात्रियों को दिन में 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अपने सामान का इंतजार करना पड़ा।
शनिवार को दिल्ली से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की ई-5036 फ्लाइट सुबह अपने निर्धारित समय 10.10 बजे गोरखपुर पहुंच गई। यहां यात्रियों के आगमन कक्ष में आने के बाद जब सामान लेने की बारी आई तो पता चला कि 20 यात्रियों का सामान दिल्ली में ही छूट गया। इसकी जानकारी होते ही यात्री नाराज हो गए और जल्द से जल्द सामान मंगाने को कहा।
सुबह 10.10 बजे यात्री आए, 3.15 बजे की फ्लाइट से सामान
दिल्ली से इंडिगो से 150 से अधिक यात्री सुबह 10.10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आ गए। यहां आने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि 20 यात्रियों का सामान दिल्ली में छूट गया है। इसके लिए खेद है। 3.15 बजे आने वाली फ्लाइट से उनका लगेज मंगाया जा रहा है। कृपया धैर्य बनाए रखें। यात्रियों को 5 घंटे तक अपने लगेज का इंतजार करना पड़ा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लिया एप्रन के कार्यों का जायजा
शुक्रवार से दोबारा से शुरू हुए एप्रन के काम का जायजा लेने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद सिविल इंजीनियर ने बताया कि अब दो से ढाई महीने में काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा हो जाने के बाद दो अतिरिक्त एप्रन एयरपोर्ट को मिल जाएंगे जिससे विमानों के संचलन में कोई दिक्क्त नहीं आएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।