Gorakhpur BJP Announces New Mandal Officers with Congratulations from Leaders भाजपा महानगर के चार मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur BJP Announces New Mandal Officers with Congratulations from Leaders

भाजपा महानगर के चार मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी

Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा महानगर के चार मंडल अध्यक्षों ने मंडल पदाधिकारियों की सूची घोषित की है। राप्ती नगर, बिस्मिल नगर, खोराबार और भौवापार मंडल के नए पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े नेताओं ने बधाई दी। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 11 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा महानगर के चार मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर के 4 मंडल अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारी की सूची घोषित कर दी है। राप्ती नगर, बिस्मिल नगर, खोराबार और भौवापार मंडल के पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाई दी है। राप्तीनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, बिस्मिल नगर मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा, खोराबार मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान व भौवापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ने महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव से विचार-विमर्श कर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की। राप्तीनगर मंडल में अनुराग मिश्रा, संजीव यादव संजू, विपिन बिहारी पांडे, आशीष शर्मा, प्रशांत सिंह, राहुल गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मंडल महामंत्री डीएन यादव, अरविंद कुमार मिश्रा को मंडल मंत्री घोषित किया गया।

इसी क्रम में बिस्मिल नगर मंडल राम विनय सिंह, सुभाष सिंह, सुनील गुप्ता, अनिल सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, करण कुमार गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष और राकेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार मद्धेशिया को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया। खोराबार मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान ने संजय सिंह, अवध बिहारी, राधेश्याम पांडे, श्रीमती संजू निषाद, राम भवन यादव, कृष्णानंद तिवारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मंडल महामंत्री महेंद्र पासवान, संतोष सिंह को घोषित किया गया। इसी क्रम में भौवापार मण्डल उपाध्यक्ष विकास गिरी, विजय नारायण पांडे, बबीता मौर्य, विवेक शाही, प्रभात गुप्ता, शुभांकर यादव को घोषित किया गया। वहीं विपिन विश्वकर्मा, संजय सिंह को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया। मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।