Gorakhpur GIS Survey Reveals 12 189 New Properties for Property Tax जीआईएस सर्वेक्षण में 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur GIS Survey Reveals 12 189 New Properties for Property Tax

जीआईएस सर्वेक्षण में 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित

Gorakhpur News - गोरखपुर में नगर निगम द्वारा किए गए जीआईएस सर्वे के आधार पर 68 वार्डों में 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। संपत्तिकर लागू करने के लिए मालिकों को मूल्यांकन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा 40,000...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 13 April 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
जीआईएस सर्वेक्षण में 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता महानगर में नगर निगम द्वारा 65 वार्डों में कराए गए जीआईएस सर्वे के आधार पर बड़ी संख्या में नई संपत्तियों का खुलासा हुआ है। कुल 68 वार्डों में अब तक 12,189 नई संपत्तियां चिह्नित की गई हैं, जिन पर अब संपत्तिकर लागू होगा। इन संपत्तियों के मालिकों को सबसे पहले कर निर्धारण के लिए मूल्यांकन शुल्क जमा करना होगा, तभी संपत्तिकर निर्धारित किया जा सकेगा। यह निर्धारण नामांकन और बैनामा के दस्तावेजों के आधार पर होगा।

निगम प्रशासन ने इन नई संपत्तियों के मालिकों को बिल भेजना शुरू कर दिया है। इन पर वित्तीय वर्ष 2023-24 से ही कर लागू किया गया है। साथ ही 40,000 पुरानी संपत्तियों के कर का पुनर्निर्धारण भी किया गया है। इससे अब शहर में कुल संपत्तियों की संख्या बढ़ कर 1.61 लाख हो गई है। जीआईएस सर्वेक्षण के चलते संपत्तिकर में भारी वृद्धि देखने को मिली है। इसके खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब संबंधित लोगों से कर वसूली की जा रही है। वहीं, नए 10 वार्डों में से 05 वार्डों में सर्वे का काम जारी है, जबकि एक वार्ड का सर्वे पूरा हो चुका है।

68 वार्डों में जीआईएस सर्वे के बाद 12189 नई संपत्तियां चिह्नित की गईं हैं। इसके अलावा 40 हजार मकान ऐसे हैं, जिनके संपत्ति कर में रिवीजन हुआ है। सभी को संपत्ति कर जमा करने संबंधी नोटिस दिया जा रहा है।

- दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।