अहिल्याबाई के शासन का मूल मंत्र था न्याय : स्वतंत्रदेव सिंह
Gorakhpur News - गोरखपुर में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत हो रहे आयोजनों के क्रम में सोमवार को एनेक्सी भवन में नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजन हुआ। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की भक्ति में श्रद्धा थी। शासन में न्याय मूल मंत्र था। जीवन में तपस्या थी। दृष्टि में पूरा भारतवर्ष था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की आत्मा में संस्कारों की गहराई थी और हृदय में प्रजा के प्रति करुणा भाव था।
उन्होंने अपने राज्य को रामराज्य का प्रतीक बनाया। 30 वर्षों तक मालवा राज्य का संचालन किया। मोदी व योगी सरकार अहिल्याबाई को आदर्श मानकर निरंतर कार्य कर रही है। उनके सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मिशन सिंदूर जैसी योजनाओं की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को दी गई। कार्यक्रम में महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महापौर अंजू चौधरी व डॉ. सत्या पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, अच्युतानंद शाही आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।