Gorakhpur Tourists Cancel Bookings to Turkey and Azerbaijan Amidst Pakistan Support Tensions पाक के ‘भाईजान को आर्थिक चोट पहुंचाने को रद्द हो रही बुकिंग , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Tourists Cancel Bookings to Turkey and Azerbaijan Amidst Pakistan Support Tensions

पाक के ‘भाईजान को आर्थिक चोट पहुंचाने को रद्द हो रही बुकिंग

Gorakhpur News - करीब 50 ग्रुप के 200 से अधिक सैलानियों ने करा रखी है तुर्किए और अजरबैजान

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 16 May 2025 07:03 AM
share Share
Follow Us on
पाक के ‘भाईजान को आर्थिक चोट पहुंचाने को रद्द हो रही बुकिंग

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच ‘भाईजान बनकर पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किए और अजरबैजान को आर्थिक चोट देने को गोरखपुर के लोग भी तैयार हैं। दोनों देशों में सैलानियों के करीब करीब 50 ग्रुप के 200 से अधिक लोगों ने बुकिंग करा रखी है। इनमें से 18 ग्रुप ने पाकिस्तान के समर्थन करने के विरोध के चलते बुकिंग को रद्द करा दिया है। वहीं ज्यादातर बुकिंग रद कराने पर सहमत हो गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में वीजा की सहूलियत के साथ कम बजट में टूर के चलते तुर्किए और अजरबैजान सैलानियों को आकर्षित कर रहा है।

बिजनेस ग्रुप के साथ ही आम लोग भी इन दोनों देशों के टूर को तरजीह दे रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के समर्थन के चलते तुर्किए और अजरबैजान के खिलाफ आर्थिक चोट को लेकर बन रहे माहौल का नतीजा है कि सैलानी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। टूर ऑपरेटर भी सैलानियों को विरोध की हकीकत बता कर बुकिंग रद्द करने की सिफारिश कर रहे हैं। छह दोस्तों ने अजरबैजान की बुकिंग, तो वहीं दो परिवारों ने तुर्किए की बुकिंग रद्द कराई है। उत्सव टूर एंड ट्रैवल्स के बासुकीनाथ का कहना है कि 5 ग्रुप ने खुद आगे बढ़कर बुकिंग रद्द कराई है। शेष को पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों की हकीकत की जानकारी दी जा रही है। लोग अब दूसरे देशों का टूर प्लान कर रहे हैं। रॉयल टूर एंड ट्रैवल्स के अहमद माज का कहना है कि अजरबैजान में वीजा आसानी से मिल जाता है। वहीं, एक व्यक्ति की 6 दिन की बुकिंग 70 से 90 हजार में हो जाती है। हवाई जहाज से 4 घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में पिछले वर्षों में अजरबैजान सैलानियों की पसंद बनकर उभरा था। थाईलैंड और दुबई के पर्यटन विभाग लगा रहे जोर तुर्किए और अजरबैजान की बुकिंग रद्द होने के बाद थाईलैंड और दुबई का पर्यटन विभाग लखनऊ में टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक कर रहा है। जिससे सैलानियों को नए टूर शेड्यूल के लिए तैयार किया जा सके। टूर ऑपरेटर प्रतीक वैश्य का कहना है कि शुक्रवार को दुबई के पर्यटन विभाग के सौजन्य से लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। जिसमें बदले हालात में ऑफर देकर सैलानियों का टूर शिफ्ट करने की कोशिश होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।