Groundbreaking Ceremony for 8 90 km Road Project in Gorakhpur District गहिरा में 18.48 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 8.90 किमी सड़क, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGroundbreaking Ceremony for 8 90 km Road Project in Gorakhpur District

गहिरा में 18.48 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 8.90 किमी सड़क

Gorakhpur News - चौरीचौरा/मोतीराम अड्डा, गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गहिरा में 18.48 करोड़ की

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 2 June 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
गहिरा में 18.48 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 8.90 किमी सड़क

चौरीचौरा/मोतीराम अड्डा, गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गहिरा में 18.48 करोड़ की लागत से 8.90 किमी सड़क का निर्माण कार्य का रविवार को गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने शिलान्यास किया। 8.90 किमी की सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी। यह सड़क गोरखपुर-देवरिया फोरलेन से गहिरा-लक्ष्मीपुर होते हुए झंगहा-मोतीराम अड्डा मार्ग को जोड़ेगा। इस लिंक मार्ग के बन जाने से दर्जनों गांवों को बड़ा लाभ होगा। इस लिंक मार्ग के बन जाने से कौड़ीराम क्षेत्र आने वाले लोगों के लिए झंगहा- मोतीराम मार्ग के अलावा एक नया लिंक मार्ग मिल जाएगा। गोरखपुर-देवरिया हाइवे को जोड़ने के लिए यह एक नया लिंक मार्ग होगा।

इसके साथ ही देवी तरकुलहा मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं को नया और बेहतर मार्ग मिल जाएगा। सड़क का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीण विधायक ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में यातायात और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जनता को राहत मिलेगी। इस अवसर पर खोराबार के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकेवल पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्नीलाल चौहान, डॉ दिनेश यदुवंशी, प्रह्लाद सिंह, रमेश राय, सुभाष पासवान, बच्चा मिश्रा, शिव प्रसाद जायसवाल, बृजेश मणि त्रिपाठी, महेंद्र पासवान, नगीना प्रधान, रामभवन यादव, जालिम प्रधान, दीनानाथ राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।