Man Allegedly Marries Again Without Divorce First Wife Files Complaint आठ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब कर ली दूसरी शादी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMan Allegedly Marries Again Without Divorce First Wife Files Complaint

आठ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब कर ली दूसरी शादी

Gorakhpur News - गगहा के एक युवक ने 2017 में कानपुर की युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाद के बाद युवक ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। पत्नी ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। महिला ने एसएसपी से भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 11 June 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
आठ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब कर ली दूसरी शादी

गगहा संवाद, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा इलाके के रहने वाले युवक ने 2017 में कानपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अब उसने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी रचा ली है। पहली पत्नी की शिकायत पर गगहा पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर जिले के हसन नगर के विजयनगर निवासी माया वर्मा का कहना है कि 2017 में गगहा के नेवादा निवासी रामनाथ वर्मा ने उसे प्रेम के जाल में फंसाकर गोरखनाथ मंदिर में शादी की थी।

शादी के बाद दोनों की एक सात वर्ष की बेटी और एक चार साल का बेटा है। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पति गोरखपुर के गगहा क्षेत्र अंतर्गत कोठा गांव में चला आया था। पत्नी कई बार पति को मनाने के लिए कानपुर से कोठा गांव गई थी लेकिन सास-ससुर ने उसे डांट फटकार लगाकर भगा दिया। इस बीच पत्नी को मालूम हुआ कि पति ने 7 जून को दूसरी शादी कर ली है। आरोप है की 8 जून को जब महिला अपने परिजनों के साथ कानपुर से गगहा थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसके ही परिजनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला ने बताया कि मंगलवार को उसने एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दी थी। इस संबंध में एसओ सुशील कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।