प्रधान से मारपीट करने के आरोपितों पर केस दर्ज
Gorakhpur News - छितौना गांव के प्रधान दिनेश यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पिता रामदुलारे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना 1 जनवरी को हुई, जब दिनेश यादव ने गांव वालों से रास्ता खाली करने के...

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के छितौना गांव के प्रधान दिनेश यादव से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिता रामदुलारे ने दी तहरीर में लिखा है कि 1 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे प्रधान दिनेश यादव शहर से चारपहिया वाहन से घर वापस लौट रहे थे। गांव के कुछ लोग बीचों बीच रास्ते में दो चारपहिया वाहन खड़ी करके बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे। प्रधान ने लोगों को रास्ते से किनारे गाड़ी खड़ी करने को कहा तभी नाराज होकर रामसिंगारे यादव, रामशब्द यादव, ओमप्रकाश यादव, अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव, विशाल यादव, प्रदीप यादव, रामसिंह एवं जयप्रकाश यादव अपने 8 से 10 अज्ञात के साथ पहुंचकर गाली देने लगे।
प्रधान के विरोध करने पर रामशब्द ने उक्त लोगों से मारने को ललकारा। सभी लोग लात-मुक्का व घूंसा से प्रधान दिनेश यादव को मारने-पीटने लगे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।