परिचालन विभाग के कार्यालय में लगा कूलर, कर्मियों को राहत
Gorakhpur News - खबर का असर.....वे ने कूलर लगवा दिया है। कूलर लग जाने से कर्मियों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। आपके अपने अखबार ‘वे ने कूलर लगवा दिया है। कूलर

खबर का असर..... सचित्र गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्य परिचालन विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। रेलकर्मियों के कार्यालय में रेलवे ने कूलर लगवा दिया है जिससे कर्मियों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने अपने 15 जून के अंक में ‘प्रचंड गर्मी में पंखा, कूलर के लिए टेंडर जुलाई में करेंगे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया था कि एक तरफ जहां रेल अफसरों के केबिन में दो-दो एसी लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ रेलवे में काम कर रहे कर्मचारियों के कार्यालय में एक कूलर तक नहीं है।
प्रचंड गर्मी में भी कर्मचारी पंखे से ही काम चला रहे हैं। इनके लिए कूलर का टेंडर जुलाई में होगा, जब कूलर किसी का काम का नहीं होता। अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए अब कर्मचारियों ने चंदा मिलाकर एक कूलर खरीदा है और काम कर रहे हैं। यह हालत है रेलवे में सबसे अहम माने जाने वाले परिचालन विभाग की। यहां कर्मचारियों के लिए तीन बड़े-बड़े हॉल हैं। एक हॉल में 40 से 45 कर्मचारी सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक काम करते हैं। पारा 42 के पार है लेकिन इन्हें सिर्फ पंखे में ही काम करना पड़ रहा है। कुछ कबाड़ कूलर इधर-उधर फेंके गए हैं। कूलर लगाने के लिए विद्युत विभाग जुलाई में टेंडर करेगा और फिर हर कार्यालय में दो-दो कूलर लगा दिया जाएगा। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने इसका संज्ञान लेकर मंगलवार को सभी कार्यालयों में दो-दो कूलर लगवा दिया। कूलर लग जाने से रेलकर्मियों ने रेलवे के साथ ही हिन्दुस्तान का भी आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।