15 जून से चल सकती है 16 कोच की वंदेभारत
Gorakhpur News - गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 जून तक 16 कोचों के साथ चलाने की तैयारी की जा रही है। इस नई रेक संरचना में कुल 1264 सीटें होंगी। वर्तमान में ट्रेन में 8 कोच हैं और इसका संचालन...

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 जून तक आठ की जगह 16 कोच लगाकर चलाने कवायद शुरू हो गई है। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो 15 से 16 कोच के साथ वंदेभारत का संचलन शुरू हो जाएगा। नई रेक संरचना में कुल 1264 सीटें हो जाएंगी। कोच के अनुरक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। 10 जून तक ट्रायल करके हरी झंडी मिलने उम्मीद है। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत पहले लखनऊ तक चलती थी, लेकिन मार्च 24 में इस ट्रेन का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया। वर्तमान में इसमें आठ कोच ही लगते हैं।
इसमें सात एसी चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच होते हैं। ट्रेन में कुल 632 सीटें हैं। अब रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में 16 कोच लगाने का निर्णय लिया है। पहले कोलकाता से 16 कोच की रेक आई थी लेकिन उसमें खराबी की वजह से उसे चलाने से इनकार कर दिया गया। उसके बाद उत्तर रेलवे से दूसरी 16 कोच की रेक मंगाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।