Congress Prepares for UP Elections Avanish Kajla s Strategy Meeting हापुड़ : यूपी में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर : अवनीश काजला, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCongress Prepares for UP Elections Avanish Kajla s Strategy Meeting

हापुड़ : यूपी में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर : अवनीश काजला

Hapur News - जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित भेजें। आगामी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Tue, 10 June 2025 01:39 PM
share Share
Follow Us on
हापुड़ : यूपी में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर : अवनीश काजला

जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक ली। संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर जो पदाधिकारी संगठन से जोड़े जा रहा हैं, उन पदाधिकारियों की सूची उनके मोबाइल नंबर सहित जल्द से जल्द भेजें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत 100 दिन के भीतर भीतर हम लोगों को बूथ स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खड़ा करना है। आगामी विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सीधी लड़ाई उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से होने जा रही है।

यूपी में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत्र चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। अवनीश काजला ने बताया हैं कि उनके नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही देश में एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो जनता की लड़ाई को संसद और धरातल पर पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों को प्रदेश की जनता ने एक सिरे से नकार दिया है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी आईसी शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, सलमान राणा,राहुल शर्मा, गोपाल भारती आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।