राशन डीलर की जांच करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक
Hapur News - शुक्रवार को जखैड़ा रहमतपुर में उपभोक्ता की शिकायत पर राशन डीलर की जांच की गई। पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने जानकारी जुटाई कि डीलर ने परिवार के सदस्यों का अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया। जांच...

शुक्रवार को गांव जखैड़ा रहमतपुर में उपभोक्ता की शिकायत पर राशन डीलर की पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। इस बीच गांव में कई लोगों से राशन डीलर द्वारा दिए जाने वाले राशन के बारे में जानकारी ली। पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी विपिन शर्मा ने तहसील संपूर्ण समाधा दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी सास, बेटे और पिता का अंगूठा लगवाने के बाद भी डीलर राशन नहीं देता है, जिसको लेकर जांच की। गांव में करीब दो घंटे तक राशन डीलर पर लगाए गए आरोप की जांच की, लेकिन कोई खामी सामने नहीं आई।
इस दौरान घर घर जाकर भी लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन आरोप निराधार पाए गए। ----
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।