जनपद में हर साल डेंगू बरपा रहा कहर, स्वास्थ्य विभाग तैयार
Hapur News - -----विश्व डेंगू दिवस डेंगू पॉजिटिव 100 से अधिक मरीज मिल रहे -जिले में डेंगू से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं की दुरुस्त -

जनपद हापुड़ में हर साल डेंगू कहर बरपा रहा है। 2024 में जिले में डेंगू के 130 पॉजिटिव केस मिले थे। 2025 में जिले में चार संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। डेंगू से रोकथाम के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से रोकथाम के लिए तैयार हो गया है। आज विश्व डेंगू दिवस है। जिसे जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जायेगा। लोगों को डेंगू से रोकथाम के तरीके बताये जाएंगे। साथ ही डेंगू से रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जायेगा। यहां हापुड़ जिले में हर साल डेंगू अपना कहर बरपा रहा है।
2023 में जिले में डेंगू के 227 पॉजिटिव मरीज मिले थे। जबकि 2024 में डेंगू के 130 पॉजिटिव मरीज प्रकाश में आए थे। अब 2025 में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक जिले में चार डेंगू के संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। डेंगू से रोकथाम के लिए जिले के अस्पतालों में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये जाते हैं। -बुखार के मरीजों में डेंगू के संदिग्ध मरीज खोजे जाएंगे हापुड़। बुखार के मरीजों में डेंगू के संदिग्ध मरीज तलाशे जाते हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सभी बुखार के मरीजों की डेंगू जांच होती है। इनमें जो डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिलते हैं उनके उपचार शुरू होते हैं। -गमलों, कूलर, फ्रीज में लार्वा तलाशेंगी टीमें हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कूलर, फ्री, गमलों में डेंगू के लार्वा की तलाश की जायेगी। इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। जहां लार्वा मिलेगा उसे नष्ट किया जायेगा। -क्या है डेंगू डेंगू बुखार एक बहुत संक्रामक रोग है। इसे हड्डी तोड़ रोग के नाम से भी जाना जाता है। ये मच्छरों के काटने के कारण होता है। डेंगू बुखार मच्छरों की कई प्रजातियों, जिसमें जीनस एडीज, मुख्य मद ए एजिप्टी के द्वारा फैलता है। -डेंगू के लक्षण डेंगू के लक्षण सामान्यत तीन से चौदह दिनों के अंदर विकसित होते हैं। इसके बाद डेंगू का वायरस इंक्युबेशन की अवधि में उजागर होता है। अचानक तीव्र बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में भयानक दर्द, ठंड लगना, त्वचा पर लाल चकत्ते बनना, भूख न लगना आदि डेंगू के लक्षण हैं। -जिले में डेंगू के मरीजों की स्थिति वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या 2023 -------------227 2024--------------130 2025-------------अब तक 4 मरीज -डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:सीएमओ जनपद में डेंगू से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल एवं सभी सीएचसी में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये जा रहे हैं। अब तक जिले में चार डेंगू के संक्रमित मरीज मिले हैं। मच्छरजनित बीमारियों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखें। -डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।