पंजाब-हरियाणा बोर्डर से किसानों को जबरन हटाने के विरोध में भड़की भाकियू टिकैत
Hapur News - हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने पंजाब-हरियाणा बोर्डर से किसानों को हटाने के खिलाफ धरना दिया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और उचित निर्णय की मांग की। किसानों ने गन्ने का मूल्य 500...

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंजाब-हरियाणा बोर्डर से किसानों को जबरन हटाने के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देकर किसानों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि पिछले 13 महीनों से देश का किसान अपनी फसलों के वाजिब दाम के साथ उसकी गारंटी कानून की मांग को लेकर दिल्ली आंदोलन में संघर्ष कर रहा था। दो बड़े किसान मोर्चे हरियाणा-पंजाब शंभु बोर्डर व खनौरी पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। केंद्र सरकार से किसानों के विषय में वार्ता चल रही थी। 19 मार्च को भी किसान संगठन व सरकार के बीच वार्ता समाप्त हुई तो उसके बाद वापस अपने मोर्चे पर लौट रहे तो किसान संगठन के नेताओं को पंजाब सरकार ने गिरफ्तार किया।
दोनों मोर्चो पर किसानों को तानाशाही रवैये के साथ हटाया गया। जिससे देशभर के किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने किसानों के हित में राष्ट्रपति से उचित निर्णय लेने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को सौंपा। वहीं किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 500 रूपए प्रति कुंतल करने, छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत दिलाने आदि की भी मांग की।
इस मौरके पर कुवंर खुशनुद, धनवीर सिंह शास्त्री, शब्बू चौधरी, महिपाल सिंह, नीलम त्यागी, ममता शर्मा, पूनम शर्मा, सरिता देवी, ओमवती, रितु चौधरी, विनोद शर्मा, श्यामसुंदर त्यागी, मुनव्वर अली, रविन्द्र सिंह, चौधरी जन्मसिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।