लाल पार्क में गणपति बप्पा की मूर्ति विराजमान, दस दिन चलेगा उत्सव
Hapur News - विद्ववानों ने गणपति बप्पा की विधि विधान से कराई मूर्ति स्थापित फोटो संख्या-23 हापुड़, संवाददाता। नगर के आ

नगर के आर्य नगर स्थित लाल पार्क में चलने वाले दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत गणेश चतुर्थी पर हुई। यहां धूमधाम से गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। अब 17 सितंबर तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जबकि 17 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में परामर्श मंडल विद्वान आचार्य संतोष तिवारी तथा अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय द्वारा गणपति जी की स्थापना पूर्ण विधि विधान से कराई गई। प्रथम पूजन यजमान पंडित मोक्ष शर्मा ने पंडित आदित्य भारद्वाज, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित अजय पांडेय सहित पांच आचार्यो के मन्त्रोंच्चार के बीच शुभ स्थापना मुहूर्त में समस्त पूजन पूर्ण श्रद्धा से किया।
पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया से गूंज उठा। सुंदर भावपूर्ण आरती से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर शारदा शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, पूनम शर्मा, कुसुम शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय, भूदेव शर्मा, माधव शर्मा, हर्षित, मन शर्मा, शिवम, केशव, शौर्य आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।