किसानों के हित में कार्य कर रहा संगठन : शिवाकांत दीक्षित
Hapur News - भाग लिया फोटो 212 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। ब्रजघाट गंगानगरी में पांच जिलों से आए भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में बढ़ चढकऱ हिस्

ब्रजघाट गंगानगरी में पांच जिलों से आए भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, किसानों के हित और सम्मान के लिए चर्चा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने बताया कि भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के पांच जिलों का दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग ब्रजघाट के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंंभ प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना पर आधारित संगठन को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए किसानों के लिए काम करता है। किसानों का कभी भी शोषण नहीं होने देता। देश की सीमा पर जवान और देश में किसान का सम्मान होना चाहिए। अन्नदाता ही देश की आर्थिक स्थिति को संभाले हुए हैं, अन्नदाता के अधिकारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंगलवार को दूसरे सत्र में प्रांत महामंत्री कुलदीप कुमार ने संगठन की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ें और सदस्यता दिलाएं, देश के सभी किसानों के हित में कार्य जारी हैं। समय समय पर शासन स्तर तक किसानों की समस्याओं को पहुंचाया जाता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करें और किसानों को जागरूक करें। इस मौके सीमा ठाकुर, संगीता ठाकुर, प्रदीप भाटी, संजीव शर्मा, मनीष कुमार, घनश्याम, हर्ष प्रताप, मोनू दहैया, ब्रज मोहन कौरी, रामपाल राणा, सतेंद्र, तारा केवट, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।