जनपद न्यायाधीश ने दिए प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण के निर्देश
Hapur News - 10 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन का आयोजन हापुड़ संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 मई को आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए प्रशासन

राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 मई को आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारयों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जनपद न्यायाधीश ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासन से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। आगामी 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश डा. अजय कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज व नोडल अधिकारी हनी गोयल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
जनपद न्यायाधीशडा. अजय कुमार द्वितीय द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासन से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, डिप्टी कलेक्टर रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी,अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।