जलभराव का दंश झेल रही ग्रीन वैली कॉलोनी
Hapur News - नगर के ग्रीन वैली में पानी निकासी की व्यवस्था ना होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में बाधा आ रही है और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...

नगर के दोयमी रोड स्थित ग्रीन वैली के बाहर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जबकि नाला भरा होने के कारण लोगों नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, जबकि लोगों को मच्छर पनपने से गंभीर बीमारियों का खतरा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रीन वैली कालोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि ग्रीन वैली के बाहर मुख्य मार्ग पर जल जमाव की समस्या है। आएदिन यहां दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा गिरने से लोग चोटिल भी हो रहे हैं। इसके बावजूद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
कालोनी के बाहर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, जबकि नाला गंदगी से अटा पड़ा हैं। यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस समस्या पर कई बार अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में परेशान होकर स्थानीय लोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान राजेश शर्मा, मनोज गोयल, राजकमल, मनोज कुमार, पवन सिवाल, रोहतास शर्मा, केशव शर्मा, शालीन शर्मा, संजीव, मनोज, रविन्द्र, जीत त्यागी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।