हरदोई आरआरसी सेंटर बंद, नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण
Hardoi News - हरदोई जिले के भरखनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरिगहना में एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र एक साल से बंद पड़ा है। मानकों की अनदेखी के कारण यह केंद्र खस्ताहाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा निस्तारण...

हरदोई। हरदोई जिले में भरखनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरिगहना में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाया गया आरआरसी (एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र) करीब एक साल से बंद है। यह आरआरसी बनाने में भी मानकों की अनदेखी हुई। इसकी फर्श टूट गई है। अंदर बनी पार्टिशन की दीवारें भी गिरने लगीं है। ग्रामीणों ने बताया कि आरआरसी सेंटर में सुरक्षा के नाम पर एंगल है पर तार नहीं पड़े हैं। शौचालय बना दिया गया है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां बने कार्यालय में सैकड़ों पौधे सूखे हैं। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाया गया। एक भी डस्टबिन ग्राम पंचायत में नहीं रखी गई।
वहीं अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बंद है। कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए सेंटर, अब खुद कूड़ाघर बनते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव संजय सिंह ने बताया कि आरआरसी सेंटर को जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। अभी तक डस्टबिन भी नहीं खरीदा हैं। गांव वाले कूड़ा गांव में ही डाल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।