District Magistrate Anunay Jha Listens to Public Issues in Hardoi राजस्व के मामले मिलकर सुलझाए पुलिस व राजस्व टीम, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsDistrict Magistrate Anunay Jha Listens to Public Issues in Hardoi

राजस्व के मामले मिलकर सुलझाए पुलिस व राजस्व टीम

Hardoi News - हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ लोगों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 27 May 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व के मामले मिलकर सुलझाए पुलिस व राजस्व टीम

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जन सुनवाई के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित प्रकरण आने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल पात्रता की जाँच कर पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। भूमि सम्बन्धी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।