Governor Anandiben Patel Inspects Hardoi Jail and Exhibitions हरदोई में राज्यपाल ने जिला कारागार के बाद प्रदर्शनी भी देखी , Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGovernor Anandiben Patel Inspects Hardoi Jail and Exhibitions

हरदोई में राज्यपाल ने जिला कारागार के बाद प्रदर्शनी भी देखी

Hardoi News - उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हरदोई में जिला कारागार का निरीक्षण किया और प्रदर्शनी देखी। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 9:35 पर पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में भाग लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 2 June 2025 11:43 AM
share Share
Follow Us on
हरदोई में राज्यपाल ने जिला कारागार के बाद प्रदर्शनी  भी देखी

हरदोई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को हरदोई में जिला कारागार में निरीक्षण किया। इसके बाद प्रदर्शनी देखी। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर सुबह 9:35 पर पहुंचा। उसके बाद राज्यपाल पुलिस लाइन से कार द्वारा जिला कारागार पहुंची। जहां पर अपने निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इसके बाद वह हरदोई शाहजहांपुर रोड पर स्थित स्टेटस क्लब पहुंची। जहां पर लगी प्रदर्शनी में पहुंचकर जानकारी ली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगी प्रदर्शनी में भी पहुंचकर बच्चों द्वारा बनाए गए उपकरणों के बारे में जानकारी की। बच्चों को शाबाशी दी। इसके बाद अलग-अलग विभागों के लगी प्रदर्शनी को भी देखा।

इस मौके पर डीएम अनुनय झा, एसपी नीरज जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र सिंह, अपर अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।