Pihani Town Selected for Urban Development Scheme with 5 Crore Fund हरदोई के पिहानी में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य , Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsPihani Town Selected for Urban Development Scheme with 5 Crore Fund

हरदोई के पिहानी में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

Hardoi News - हरदोई जिले के पिहानी कस्बे का नगरोदय योजना में चयन हुआ है, जिसमें लगभग पांच करोड़ रुपए से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें बारात घर, पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। टैक्स वसूली में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 11 June 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
हरदोई के पिहानी में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

हरदोई। हरदोई जिले में पिहानी कस्बे का नगरोदय योजना में चयन होने के बाद अब करीब पांच करोड़ रुपए तक से नगर में जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें नगर में बारात घर भी शामिल है। इसके लिए पालिका की ओर से जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। दरअसल टैक्स वसूली में पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करने पर पालिका का नगरोदय योजना में चयन किया जाता है। इसका मकसद प्रोत्साहित करना होता है। इस बार पिहानी का भी चयन इस योजना के तहत किया गया है। इसके अंतर्गत पालिका को पांच करोड़ तक के जरूरी विकास कार्य कराने के लिए बजट मिलेगा जिससे बारातघर, पार्क, मीटिंग हाल, डिजिटल लाइब्रेरी सहित कई कार्य कराए जा सकते हैं।

अगर हर वर्ष टैक्स वसूली में पालिका अच्छा प्रदर्शन करती है तो प्रोत्साहन के तौर पर हर वर्ष उसका चयन होता रहेगा। कस्बे में बारात घर से सबसे अधिक जरूरी है। हर कोई मैरिज लॉन की बुकिंग नहीं कर पाता है। लोगों का कहना है कि अगर बारात घर का निर्माण हो जाता है तो अधिक सहूलियत हो जाएगी। इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले की कई निकायों का चयन नगरोदय योजना के तहत हुआ है जिसमें पिहानी भी है। बारात घर सहित कई कार्यों के लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।