Shivam Patel Becomes ISRO Scientist Brings Pride to Hardoi District गुदड़ी के लाल ने किया कमाल, किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsShivam Patel Becomes ISRO Scientist Brings Pride to Hardoi District

गुदड़ी के लाल ने किया कमाल, किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक

Hardoi News - हरदोई के किसान राजबहादुर पटेल के बेटे शिवम पटेल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (इसरो) में वैज्ञानिक बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। उसने अपनी मेहनत और उच्च शिक्षा के बल पर यह सफलता प्राप्त की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 6 June 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
गुदड़ी के लाल ने किया कमाल, किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक

हरदोई। संवाददाता हरदोई जिले में माधोगंज विकास खण्ड के गांव सेलापुर निवासी किसान राजबहादुर पटेल के पुत्र शिवम पटेल ने खुद की मेहनत से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (इसरो) में वैज्ञानिक बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। जैसे ही होनहार बेटे की कामयाबी की खबर क्षेत्र में हुई तो लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं। सेवानिवृत्त आर्मी सैनिक व छात्र के चाचा संजय पटेल ने बताया कि भतीजे ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल से करने के बाद इण्टरमीडिएट एसएचआर इंटर कॉलेज भिठाई से किया। फिर हमीरपुर जनपद के एक कॉलेज में बीटेक एनआईटी की डिग्री हासिल की।

पूना में मैकेनिकल इंजीनियर पद पर नौकरी भी की। चाचा ने बताया कि उसके कदम यहां तक नहीं ठहरे। शिवम ने यूपीएससी प्री भी पास कर लिया था। इसरो में वैज्ञानिक बनने की चाह ने उसका हौसला बढ़ाया और सफलता हासिल कर ली। उसके चयन पर मां संतोष कुमारी, चाचा मनोज कुमार, अजय कुमार, भाई निखिल पटेल फूले नहीं समा रहे हैं। परिवार में जश्न का माहौल: बेटे ने मुकाम हासिल किया तो परिवार में चेहरों पर मुस्कान आ गई। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मना रहे हैं। छात्र ने बताया कि उसने इंजीनियर के साथ-साथ पढ़ाई कर कई परीक्षाएं पास कीं। पर लक्ष्य इसरो में वैज्ञानिक बनने का था। इसलिए नौकरी के साथ ही तैयारी जारी रखी। खुद की सफलता का श्रेय माता पिता चाचा व गुरुजनों को दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।