Waste Disposal Center in Nayagaon Devariya Becomes a Showcase of Neglect शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र, जगह-जगह गंदगी, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsWaste Disposal Center in Nayagaon Devariya Becomes a Showcase of Neglect

शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र, जगह-जगह गंदगी

Hardoi News - फोटो 09 नयागांव देवरिया में बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र बेनीगंज, संवाददाता। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में बना कूड़ा निस्तारण केंद्

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 6 April 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
शोपीस बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र, जगह-जगह गंदगी

बेनीगंज, संवाददाता। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र शोपीस बनकर रह गया है। सरकार आमजन के लिए जहां तरह-तरह की योजनाएं चलाकर आमजन को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर सारी योजनाएं धडाम होती नजर आ रही है। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में बनाए गए लाखों रुपयों के कूड़ा निस्तारण केंद्र में जहां गांव का कूड़ा कचरा प्लास्टिक आदि की रखने की व्यवस्था कराई गई है वहां गांव का गंदा पानी भरा जा रहा है। इससे गांव के किनारे बने इस निस्तारण केंद्र में भयानक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।