बिना लाइसेंस के सड़क पर चलाया ई रिक्शा तो होगा बंद
Hathras News - बिना लाइसेंस के सड़क पर चलाया ई रिक्शा तो होगा बंदबिना लाइसेंस के सड़क पर ई रिक्शा तो होगाबिना लाइसेंस के सड़क पर ई रिक्शा तो होगाबिना लाइसेंस के सड़क

एआरटीओ अब यातायात को सुधारने के लिए मुख्य मार्गौ पर करेंगे चेकिंग शहर में करीब 12 सौ ई रिक्शों का हो रहा संचालन, नम्बर प्लेट भी होना अनिवार्य कबाड़ा ई रिक्शों को मार्ग से हटाने की बनाई जा रही कार्य योजना हाथरस। बिना लाइसेंस के सड़क पर ई रिक्शा चलाया तो बंद किया जाएगा। यातायात सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एआरटीओ द्वारा ई रिक्शों की चेकिंग की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि ई रिक्शा पर नम्बर प्लेट है या नहीं। जो पुराने ई रिक्शे हैं। उन्हें मार्ग हटाने की कार्य योजना तैयार की गई है। ताकि मार्गो पर आवागमन सामान्य हो सके।
हाथरस शहर में करीब बारह सौ ई रिक्शों का संचालन हो रहा है। पूर्व में ई रिक्शों के संचालन के लिए एआरटीओ व पालिका की मदद से रूट भी तय किए गए थे। जिस पर आज तक अमल नहीं हुआ है।इस कारण ई रिक्शों का संचालन मनमर्जी से हो रहा है। ई रिक्शा संचालन में लाइसेंस को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही एआरटीओ पंजीकरण होना भी जरुरी है। एआरटीओ द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की बात को ध्यान में रखते हुए ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस को चेक किया जाएगा। साथ ही यह देखा जाएगा कि उन पर पंजीकरण के साथ नम्बर प्लेट है या नहीं। यदि किसी ई रिक्शा चालक के पास लाइसेंस नहीं मिलता है। उसे बंद किया जाएगा। जो पुराने ई रिक्शे हैं मार्गो पर चलने की स्थिति में नहीं फिर भी यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रहे हैं। उन ई रिक्शों को हटाने की कार्य योजना तैयार की गई है। ताकि शहर की सड़कों आवागमन सुगम हो सके। दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इस मामले में एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि ई रिक्शों की चेकिंग की जा रही है। अब चालकों के लाइसेंस चेक करने के साथ यह देखा जाएगा कि कार्यलय में पंजीकरण के साथ नम्बर प्लेट लगी है। साथ ही पुराने ई रिक्शों को हटाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।