सभी रोगों की मात्र एक दवा शाकाहार है
Basti News - कुदरहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकिया में राम जानकी मंदिर में जयगुरुदेव के शिष्यों ने सत्संग का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र महराज ने बाबा जयगुरुदेव को याद करते हुए कहा कि इस गांव से उनका...

बस्ती, निज संवाददाता। कुदरहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकिया में स्थापित राम जानकी मंदिर परिसर में जयगुरुदेव के शिष्यों ने सत्संग का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जयगुरु देव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महराज ने बाबा जयगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय उपदेशक सतीष चंद्र ने कहा कि बाबा 1975 में यहां सतसंग किए थे। तभी से लगातार यहां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बाबा का इस गांव से बहुत लगाव था। इमरजेंसी में कांग्रेस सरकार ने गुरुदेव को जेल भेजने का कार्य किया था। जगह-जगह अंदोलन हुआ। इस गांव के भी दर्जनों लोगों को जेल में डाल दिया गया।
इसी लिए आज के दिन को मुक्ति दिवस के रुप में जाना जाएगा। बताया कि सभी रोगों की मात्र एक दवा शाकाहार है। बेजुबान, दीन दुखियो पर रहम करो। परमात्मा और पिता बड़े दयालू होते है। जिलाध्यक्ष राम उजागिर चौधरी, राजवंत सिंह, जगरनाथ शर्मा, राम गोपाल पाल, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, नगेंद्र सिंह, प्रधान राम ललित, यशपाल सिंह, दीपक सिंह, परमात्मा यादव, गब्बू लाल, दयाराम, जितेंद्र सिंह, प्रिंस, अभिषेक, अग्नू, बहाऊ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।