इस हाइब्रिड SUV पर टूटे ग्राहक, 12 हफ्ते तक पहुंच गया वेटिंग पीरियड; जिसको देखो यही बुक कर रहा
अगर आप जून 2025 में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसका वेटिंग पीरियड जरूर जान लें, क्योंकि कुछ वैरिएंट्स के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) आज के समय में मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इसका दमदार लुक, शानदार फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे कई ग्राहकों की पहली पसंद बनाता है। लेकिन, अगर आप जून 2025 में इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसका वेटिंग पीरियड जरूर जान लें, क्योंकि कुछ वैरिएंट्स के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
टोयोटा हाईराइडर पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग पीरियड
अगर आप टोयोटा हाईराइडर का केवल पेट्रोल इंजन वैरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो जून 2025 में इसका वेटिंग पीरियड लगभग 2 से 3 महीने तक है। हालांकि, कुछ डीलरशिप्स पर स्टॉक उपलब्ध होने पर यह अवधि 1 महीने से भी कम हो सकती है। खासकर मेट्रो शहरों में डिलीवरी थोड़ा जल्दी मिल सकती है।
टोयोटा हाईराइडर हाइब्रिड वैरिएंट वेटिंग पीरियड
टोयोटा हाईराइडर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन अपनी शानदार माइलेज और कम फ्यूल खर्च की वजह से बेहद लोकप्रिय हो चुका है। यही वजह है कि इस वैरिएंट की डिमांड भी काफी ज्यादा है। जून 2025 में इसके लिए भी 8 से 12 हफ्तों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यानी आपको 2 से 3 महीने की वेटिंग झेलनी पड़ सकती है।
टोयोटा हाईराइडर CNG वैरिएंट वेटिंग पीरियड
टोयोटा हाईराइडर का CNG वर्जन उन लोगों के लिए है, जो इकोनॉमी और फ्यूल एफिशिएंसी को प्राथमिकता देते हैं। इस वैरिएंट की वेटिंग पीरियड भी लगभग 8 से 12 हफ्ते है। लेकिन, डीलरशिप पर स्टॉक मौजूद हो, तो आपको ये कार जल्दी भी मिल सकती है।
वैरिएंट वाइज वेटिंग शॉर्ट लिस्ट (जून 2025)
इंजन विकल्प | वेटिंग पीरियड |
---|---|
पेट्रोल | 2 से 3 महीने |
हाइब्रिड | 2 से 3 महीने |
CNG | 2 से 3 महीने |
डिलीवरी में देरी के कारण
टोयोटा हाईराइडर की बढ़ती लोकप्रियता और सीमित प्रोडक्शन इसकी डिलीवरी में देरी का मुख्य कारण है। इसमें कुछ कलर ऑप्शन और वैरिएंट्स की हाई डिमांड भी डिलीवरी में देरी का कारण है।
क्यों है टोयोटा हाईराइडर इतनी पॉपुलर?
टोयोटा हाईराइडर का माइलेज (Hybrid) 27.97 km/l है। वहीं, इसमें EV मोड के साथ फ्यूल सेविंग भी मिलती है। इसमें ADAS फीचर्स और 6 एयरबैग जैसी सेफ्टी मिलती है। ये SUV जैसी स्टाइल और कम फ्यूल खर्च वाली पॉपुलर एसयूवी है।
अगर आप टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) खरीदने का मन बना चुके हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप नजदीकी डीलरशिप से वैरिएंट और कलर की उपलब्धता तुरंत चेक करें। हो सकता है कि आपको अपनी पसंद की गाड़ी कुछ ही हफ्तों में मिल जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।