मोदी सरकार में 11 वर्षों से जारी है विकास का अमृत काल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कार्यकाल को विकास का अमृत काल बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का समय है। सरकार आने के बाद राजनीति में कार्य करने की नई संस्कृति विकसित हुई है। जिला महामंत्री विनोद पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में अधिकतर योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के मायम से सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को उदाहरण के रूप में पेश किया, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रही है। साथ ही किसानों की खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। अरुण सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में विकास का अमृतकाल शुरू हुआ है। देश की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने आपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।